घर के बाहर खड़ी कार में लगी आग, कांग्रेस नेता ने बताया पुलिस की लापरवाही, पुलिस ने कहा बाहर रखे सामानों की जवाबदारी हमारी नहीं।

रायपुर : घर के बाहर खड़े वाहनों में कई बार आग लगने के मामले सामने आये है, कई बाहर जलन के मारे या फिर अपनी दुश्मनी निकालने के बहाने बदमाशों ने वाहनों में आग लगाई है, ऐसे में जहाँ पुलिस मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करती है, तो ऐसे में वह किसी एक के घर के बाहर पहरा नहीं दे सकती है। वहीँ राजधानी में यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

युवा कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात उपद्रवियों ने देर रात आग लगा दी। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, नेता के घर के बाहर खड़ी दोनों कारों में अचानक आग भड़क उठी। आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें देखी तो तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। वहीँ पुलिस ने कहा है कि लावारवाही पूर्वक घर के बाहर किसी भी प्रकार का वाहन अथवा सामान ना रखें, इसकी जिम्मेदारी पुलिस की नहीं बल्कि आपकी लापरवाही है, पुलिस अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटती, वहीँ घटना के बाद इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।