मृत गाय को ऑटो से घसीटने का वीडियो वायरल, गौसेवक नदारद, सामने आया संवेदनहीनता का मामला।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में सड़क से लेकर सदन तक गौवंशों के सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई जा रही है, तो इसी इसी बीच बिलासपुर जिले के बोदरी तिफरा क्षेत्र के बीच एमएच 130 से विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। यह घटना पशुओं के प्रति अमानवीय व्यवहार को जताती है, यह मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कुछ ही दूरी का बताया जा रहा है।

जहाँ गौसेवा और गौरक्षा की बात कही जाती है, वहीँ यह घटना झकझोरने वाली है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को हटाने के लिए काफी देर तक कोई जिम्मेदार अमला मौके पर नहीं पहुंचा। वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक ऑटो में रस्सी से बांधकर मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में यह सवाल है कि क्या मृत गाय के अंतिम संस्कार के लिए भी प्रशासन संवेदनशील नहीं है?

पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर ऑटो चालक ने बांधा :

इस मामले में ऑटो चालक का कहना है कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया, क्योंकि मृत पशु को हटाने के लिए बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई नहीं आया था, बढ़ती हुई बदबू से लगातार परेशानी हो रही थी, चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने गाय को हटाया गया है। इस मामले में हैरानी की बात यह भी रही कि गौ-रक्षा के नाम पर सक्रिय रहने वाले संगठन इस दौरान मौके पर कहीं नजर नहीं आये, जो उन पर भी एक सवालिया निशान खड़ा इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा गया।