कुत्ते की हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

दुर्ग/भिलाई : कुत्तों से हर कोई परेशान है, आये दिन कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आते रहते है, आम लोगों के पास इसका कोई समाधान भी नहीं है, लेकिन ये बेजुबान है, वहीँ मामला है कि बेजुबान कुत्ते की बेरहमी से दो युवकों ने हत्या कर दी है, हत्या करने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया गया है।

दरअसल एक मार्च 2026 की रात्रि जामुल की एक गली में एक कुत्ते को मुर्तजा अली और राहुल मार्कण्डे ने बेरहमी से पीट पीट कर मार डाला था, इस घटना की सीसीटीवी फूटेज भी सामने आई है, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है। इस मामले की शिकायत प्रार्थी मदन साहू ने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया है कि मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी बीच अचानक दोनों ही आरोपी मुर्तजा अली और राहुल मारकंडे जामुल में ही घूमते हुए दिखाई दिये। जिसके बाद फौरन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। फिर मौके पर जामुल थाने की पुलिस पहुंची और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा है कि पशुओं के साथ ऐसे कृत्य ना करें, ऐसे मामलों में पशु क्रूरता नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।