दुर्ग/भिलाई : होली पर्व से पहले जिले में जुए की गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मामले के अनुसार दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 3 लाख से ज्यादा नगद राशि सहित 25 लाख रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है, यहाँ काफी बड़ी रकम के दांव चल रहे है। इस सूचना के आधार पर अमलेश्वर थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों की घेराबंदी की। कार्यवाही के दौरान सभी आरोपी मौके पर जुआ खेलते पकड़े गए।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपए नगद, 22 मोबाईल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जब्त किये हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।
जुआ खेलते गिरफ्तार आरोपी :
जुआ खेलते हुये गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर निवासी रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, सत्यम विहार, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, संजय साहू, दुर्ग निवासी मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, मनगटा निवासी विनोद अमरदास, नारायण टंडन, अमलेश्वर निवासी मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ महेंद्र साहू, दुर्गेश, सत्यनारायण साहू और पुनीत राम साहू शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही के दौरान जब्त सामग्री :
- नगद राशि – ₹3,59,470
- 22 मोबाईल फोन
- 03 मोटरसाइकिल
- 03 चारपहिया वाहन
इस कार्यवाही को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि होली के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जुआ, सट्टा और शराब से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। ऐसे कृत्य करते हुये कोई पकड़ाया तो उसे बख्शा नहीं जायेगा, इसलिये ऐसे कृत्य ना करें।



