खारून नदी पुल पर ऑयल टैंकर पलटा, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : राजधानी से 15 किलोमीटर दूर दुर्ग-रायपुर मार्ग पर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ खारुन नदी के पुल पर एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन में भरा तेल सड़क पर फैल गया। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना में राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेनों की मदद से पलटे टैंकर को सीधा कर लिया गया। इसके बाद वाहन को चंदनडीह की ओर खींचकर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सड़क पर फैले ऑयल की सफाई पूरी होने तक यातायात सामान्य होने में अभी एक घंटे या उससे अधिक समय लग गया। आयल साफ़ ना होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती। मार्ग की सफाई कराए जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बहाल की गई।