तेज रफ्तार ट्रक ने ने दोपहिया सवार की जान, सामने आया खौफनाक हादसा।

बालोद : तेज रफ़्तार वाहन लगातार लोगों की जान ले रहे है, ऐसे ही बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह तेज रफ्तार ट्रक ने बड़ी ही बेरहमी से लूना चालक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी बवाल मच गया। यह हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास हुआ। यह घटना वहां लगे हुये सीसीटीवी कैमरे में हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सामसाय मसियारे (55 वर्ष) निवासी ग्राम परसोदा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक दल्लीराजहरा की ओर से आ रहा था, जबकि लूना चालक मथाई चौक से डौंडी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राम जानकी मंदिर के पास ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस खौफनाक हादसे को देखने वाले सहम गये।

इस हादसे के बाद गुस्साये स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आये और चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्का जाम के कारण भानुप्रतापपुर–बालोद–राजनांदगांव मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीँ मौके पर पहुँच कर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही की और जाम खुलवाया।