बिलासपुर : मोबाईल कैमरे का दुरुपयोग और सदुपयोग दोनों हो रहा है, ऐसे हर जगह पहुंचने वाले मोबाईल ने युवतियों के लिये बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। सामने आये मामले के अनुसार तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय युवक ने वीडियो बना लिया था’, जिसे से युवती के भाई ने देख लिया। जब उसने आवाज लगाई तो युवक भागने लगा। इसी दौरान युवती की बुआ ने उसे पकड़ लिया। फिर युवक ने अपने मोबाईल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। बाद में उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर युवती के भाई से मारपीट की।
वहीँ विवाद के को लेकर उस पर चाकू से हमला भी कर दिया। जिसको लेकर युवती की मां ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला ने छेड़खानी और अपने बेटे पर हमले की शिकायत की है। महिला ने बताया कि चार मार्च की शाम करीब चार बजे वह अपनी ननद के घर गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह घर लौटी तो उसकी बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी।
इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर अपने मोबाईल फोन से उसका वीडियो बना रहा था। महिला के अनुसार उसी समय उसकी बेटी के छोटे भाई ने भी युवक को वीडियो बनाते देख लिया था। इसी बीच युवती की बुआ भी घर पहुंच गई। उन्हें देखकर आरोपी मोनिस वहां से भागने लगा, लेकिन बुआ ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर अपने मोबाईल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़िता ने बताया है कि इस घटना के कुछ समय बाद रात करीब सात बजे उसका बेटा घर के पास स्थित दुकान पर गया था।
इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया। तीनों ने मिलकर उसके बेटे को पकड़ लिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों से छुड़ाया, आरोपियों द्वारा मामले में जमकर उत्पात मचाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।



