त्यौहार के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाते रहे बदमाश, अरबाज, दुर्गेश साहू, नंदन राय पुलिस की गिरफ्त में।

रायपुर : राजधानी में चाकूबाजी और हत्या की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही है, वही होली त्यौहार और रमजान के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एहतियात बरतते हुये, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्यवाही की है। इनके द्वारा तलवार लहराते हुये विडियो भी वायरल हुआ है।

मामले में जानकारी मिली है कि होली के अवसर पर बदमाशों के द्वारा पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका कर आतंकित करने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी। इस मामले में पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 साल), ⁠काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ़ जरहा पिता देवानंद साहू (26 साल) और पंडरी निवासी ⁠नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 साल) के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहे थे।