होली के चार दिनों में राजधानी के पियक्कड़ पी गये 58 करोड़ से ज्यादा की शराब, और राज्य में बिकी इतनी….।

रायपुर : बिना शराब ना महफ़िल बनती है और ना किसी आयोजन का मजा आता है, ऐसा ही कुछ सोचना है शराब के शौकीनों का। सात्विक और धार्मिक होली त्यौहार का ना हुआ, मानों शौकिनों के लिए मश्ती-मजा का मौका हो गया। होली के दौरान महज चार दिनों में रायपुर के शराब प्रेमी 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब गटक गये है। शराब की खपत दिन पर दिन लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार 91 लाख रुपए की शराब लोगों ने ज्यादा पी है।

होली खत्म होने के बाद आबकारी विभाग ने रायपुर जिले में हुई शराब बिक्री का आंकड़ा जारी किया है, जो काफी चौंकाने वाला है, वहीँ सरकार भी शराब की बिक्री को लगातार बढ़ावा दे रही है। यह आंकड़ा होली के दौरान शराब दुकान बंद होने से तीन दिन पहले और एक दिन बाद का है। कुल मिलाकर चार दिनों का यह आंकड़ा बेहद दिलचस्प है, जो शराब के अर्थशास्त्र को बताता है, कि शराब शौकीनों और सरकार के लिये कितनी महत्वपूर्ण है।

होली के दिन याने 4 मार्च को शराब दुकान बंद थी, लेकिन होली की खुमारी अगले दिन भी छाई रही, नतीजतन शौकिनों ने 5 मार्च को महज 8 करोड़ 31 लाख रुपए की ही शराब पी, लेकिन असली खरीदारी तो होली के पहले हुई थी, जहाँ होली के एक दिन पहले लोगों ने 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब पी। इसके एक दिन पहले याने 2 मार्च को शराब खरीदी का आंकड़ा 15 करोड़ 94 लाख रुपए का रहा, और उसके एक दिन पहले होली के तीन दिन पहले 1 मार्च को लोगों ने 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब पी ली।

आंकड़े बताते हैं कि इस साल शराब प्रेमी होली के दौरान कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे, इसलिए तीन दिन पहले ही शराब का स्टॉक कर लिया था और तीन दिन पहले बिक्री का आंकड़ा बीते साल की तुलना में 30.3 प्रतिशत ज्यादा शराब पी, वहीं अगले दो दिन और होली के बाद अगले दिन लोगों ने बीते साल की तुलना में कम शराब पी। हालांकि, यह अंतर अधिकतम 5.6 प्रतिशत का ही है।

‘देशी’ के शौकिन घटे, तो ‘विदेशी’ के बढ़े :

आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि देशी की बजाये विदेशी शराब की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। चार दिन के आंकड़ों में 1 मार्च को छोड़कर बाकी के तीनों दिन बीते साल की तुलना में देशी शराब की बिक्री कम रही। इसके साथ ही जिस दिन बीते साल की तुलना में बिक्री बढ़ी भी तो महज 7.7 प्रतिशत, तो वहीं बिक्री के हिसाब से भले ही विदेशी स्प्रिट और देशी शराब की तुलना में तीसरे पायदान पर हो, लेकिन सबसे ज्यादा वृद्धि यहीं देखने को मिली है। 60 प्रतिशत तक, इसकी तुलना में विदेशी स्प्रिट बिक्री के मामले में देशी और विदेशी माल्ट की तुलना में सर्वाधिक रही।

होली पर्व बिक्री राशि की तुलनात्मक जानकारी :

दिवसप्रकारगतवर्ष दिनांकबिक्री राशिवर्तमान वर्ष दिनांकबिक्री राशिअंतर राशिअंतर %
होली के तीन दिन पहलेदेशी11.03.20253827106001.03.20264121852029474607.7
विदेशी स्प्रिट11.03.20254609972001.03.2026662645402016482043.7
विदेशी माल्ट11.03.2025855600001.03.202613645050508905059.5
महायोग :-929267801211281102820133030.3
होली के दो दिन पहलेदेशी12.03.20255354109002.03.202649104700-4436390-8.3
विदेशी स्प्रिट12.03.20259297214002.03.202691730710-1241430-1.3
विदेशी माल्ट12.03.20251656735002.03.202618568630200128012.1
महायोग :-163080580159404040-3676540-2.3
होली के एक दिन पहलेदेशी13.03.20256571763003.03.202664533560-1184070-1.8
विदेशी स्प्रिट13.03.202513524968003.03.2026124343580-10906100-8.1
विदेशी माल्ट13.03.20252915961003.03.202628441780-717830-2.5
महायोग :-230126920217318920-12808000-5.6
होली के दिनदेशी14.03.2025004.03.2026000.0
विदेशी स्प्रिट14.03.2025004.03.2026000.0
विदेशी माल्ट14.03.2025004.03.2026000.0
महायोग :-0000.0
होली के एक दिन बाददेशी15.03.20253279832005.03.202631070560-1727760-5.3
विदेशी स्प्रिट15.03.20254106367005.03.202639750010-1313660-3.2
विदेशी माल्ट15.03.20251191424005.03.2026123615604473203.8
महायोग :-8577623083182130-2594100-3.0
योग :-देशी190328100185927340-4400760-2.3
विदेशी स्प्रिट31538521032208884067036302.1
विदेशी माल्ट6619720073017020681982010.3
महायोग :-571910510

होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब पी गए। जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। वहीं 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।