किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, लोचन देवांगन, खुमान साहू और सुशील गिलहरे गिरफ्त में।

धमतरी : छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित राज्य में जगह – जगह देह व्यापार अपने चरम पर है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। यहाँ किराये के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर बैतूल, मध्यप्रदेश की दो युवतियों और लोकल तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले में कार्यवाही सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं, जबकि युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। वहीँ कुछ लोग मौके से फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस :

इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में पुलिस का किसी भी प्रकार का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी।
खुमान साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक धमतरी।
लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी।