जशपुर : अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम प्रसंग के मामले सिर्फ नीचले वर्ग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सभी वर्गों में है, मध्यम और उच्च स्तर में ये मामले दबे रह जाते है, जबकि नीचले स्तर पर सुर्ख़ियों में आ जाते है, वहीँ सामने आया मामला है जहाँ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मामले के अनुसार चरित्र शंका में पति ने लोहे के धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी पति से हथियार जप्त कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की कार्यवाही तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी जूलियस ने 6 मार्च को थाना तपकरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि 6 मार्च की मध्य रात्रि 2:30 बजे उसके भाई जेरोम तिर्की ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से मार हत्या कर दी। प्रार्थी अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ जब अपने भाई के घर जाकर देखा तो जेरोम तिर्की की पत्नी का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले में धारदार हथियार से मारने का गहरा घाव था और गले से खून निकल रहा था। इस घटना की पुलिस को सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किया गया है।
पत्नी के चरित्र पर शक :
मामले को लेकर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे अपनी पत्नी के अलकिसलीया तिर्की (53) के चरित्र पर शक था। जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, इसी को लेकर घटना की रात भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद आक्रोश में आकर जेरोम तिर्की ने अपनी पत्नी अलकिसलीया तिर्की की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तपकरा थाने में अपराध दर्ज कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया है।



