शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार मामले में सामने आई ये जानकारी….।

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के अंतर्गत किराये पर रहकर पढ़ाई करने वाली युवती से दोस्ती कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाये और युवती के गर्भवती होने के बाद युवक ने दबाव बनाकर गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद में उसने शादी करने से भी इन्कार कर दिया। वहीँ युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया यह पूरी कार्यवाही सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले गौरव दुबे(21) से हुई थी, उसने युवती से दोस्ती बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई, मामले को लेकर युवती ने इस संंबंध में गौरव को बताया। तब युवक ने जबरदस्ती करते हुए युवती को गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी वह युवती का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया।

जिसके बाद युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहीँ न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।