मुरादाबाद (उ.प्र.) : जिले के बुद्धि विहार कॉलोनी में रहने वाली नीलिमा का काफी साल पहले अपने पति से अलगाव हो चुका था और इसके बाद उसने बेटे हार्दिक और बेटी दीप शिखा की जिम्मेदारी उन्होंने अकेले ही उठाई थी, जिन्दगी भर उन्होंने कड़ी मशक्कत की, दोनों को पढ़ाया लिखाया और अपने पैरो पर खड़ा किया। इसके अलावा वह खुद भी एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती रहीं। बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करके गूगल में जॉब करने लगा तो बेटी भी IT प्रोफेशनल बन गई और एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम करने लगी। घर परिवार में सब बेहतर था, मगर होली के अगले दिन इस परिवार में जो हुआ, उसने सभी को हिला कर रख दिया।
आज नीलिमा अस्पताल में भर्ती हैं और रो रही हैं। उनकी जिंदगी बिखर गई है और उनके खून ने ही उनके खून को मार डाला है। यहां तक की उनके खून ने खुद उनको भी मारने की भी कोशिश की है। दरअसल होली के अगले दिन नीलिमा के बेटे हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा पर ताबड़तोड़ चाकू चला दिये, गुस्से में उस पर 40 से अधिक बार चाकू से हमला किया और उसे मार डाला और फिर वह अपनी मां को लेने उनके ऑफिस गया और सरप्राइज देने के बहाने उन्हें घर लेकर आया। जैसे ही मां ने बेटी का खून से सना शव देखा, तभी हार्दिक ने मां पर भी चाकू चला दिये, जिससे माँ चीखने और चिल्लाने लगी। गनीमत ये रही कि मां की जान बच गई। मगर एक पल में ही मां नीलिमा की दुनिया उजड़ गई और बच्चों के लिए किया हुआ जिंदगी का सारा संघर्ष बर्बाद हो गया। बेटी इस दुनिया में नहीं रही तो बेटा जेल चला गया। इस तरह उनका पूरा परिवार बर्बाद हो गया।
मुस्लिम प्रेमिका संग शादी करना चाहता था :
हार्दिक गूगल में काम करता था, मगर 1 साल पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी और इसके बाद से वह सोशल मीडिया-यूट्यूब पर सक्रिय हो गया था, वह आये दिन रील और वीडियो बनाता रहता था। सोशल मीडिया पर उसकी कई रील और वीडियो हैं, जिसमें दीप शिखा भी उसके साथ दिख रही है। दोनों भाई-बहन के बीच अच्छा रिश्ता दिख रहा है। मगर एक मुस्लिम प्रेमिका को लेकर अंदर ही अंदर हार्दिक अपनी बहन और मां से नफरत करने लगा था और यह नफरत लगातार बढ़ती ही जा रही थी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हार्दिक पुणे की लड़की से संपर्क में था। उसके साथ उसका संबंध था। युवती उसे ऑनलाईन मिली थी, पाता चला है वह युवती मुसलमान थी। हार्दिक उससे शादी करना चाहता था। मगर कुछ महीने पहले उसका युवती से ब्रेकअप हो गया था और इसके बाद से हार्दिक तनाव में चला गया था, उसका व्यवहार बदल गया था और वह काफी गुस्से वाला भी हो गया था। वह लगातार तनावग्रस्त रहता था।
हार्दिक की मां का कहना है कि ब्रेकअप के बाद हार्दिक को लगने लगा था कि उसका रिश्ता उसकी मां और बहन की वजह से टूटा है। इसके बाद से वह नफरत करने लगा था और छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगा था। इस मामले की जांच में सामने आया है कि हार्दिक को अचानक गुस्सा आ गया, उस समय बहन घर पर अकेली थी। वह किचन में गया और बड़ा चाकू लेकर आया और उसने अचानक बहन पर हमला कर दिया, उसने अपनी बहन पर लगातार चालीस बार वार किया।
हार्दिक ने क्या बताया?
आरोपी हार्दिक से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया, सोशल मीडिया पर लड़की से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों प्यार करते थे। फिर 7 महीने पहले उसका ब्रेकअप हो गया. इसके बाद से वह डिप्रेशन में चला गया। हार्दिक ने पुलिस को बताया, बहन और मां उसे समझाने की कोशिश करती थी। मगर उसे गुस्सा आ गया। वह रसोई में गया और चाकू लेकर बहन को मार डाला। फिर मां पर भी हमला कर दिया। उसने इस तरह इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।



