भाजपा प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा, देखें सूची।

रायपुर : कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिये पार्टी द्वारा पदों का परिवर्तन किया जाता है, ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी है। इसमें प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक बनाए गए हैं। अनुराग अग्रवाल, गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती समेत 10 लोगों को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही 11 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है।

पार्टी संगठन की ओर से जारी इस घोषणा में मीडिया विभाग को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। नई टीम का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना बताया गया है। ऐसे में अब नये लोगों को जिम्मेदारी मिली है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट की घोषणा की जाती है जो निम्नानुसार है :-

क्र.नामपद
1श्री प्रवीण साहू सीएप्रदेश सहसंयोजक
2श्री गोविंदा गुप्ताप्रदेश सहसंयोजक
3श्री राहुल रायप्रदेश सहसंयोजक
प्रवक्ता
1श्री गौरीशंकर श्रीवासप्रदेश प्रवक्ता
2श्री मुकेश शर्माप्रदेश प्रवक्ता
3श्री अनुराग अग्रवालप्रदेश प्रवक्ता
4श्री राजीव चक्रवर्तीप्रदेश प्रवक्ता
5श्री सुनील चौधरीप्रदेश प्रवक्ता
6श्री जसविंदर बग्गाप्रदेश प्रवक्ता
7श्री रविन्द्र सिंहप्रदेश प्रवक्ता
8श्री वैभव बैसप्रदेश प्रवक्ता
9श्री तौकीर रजाप्रदेश प्रवक्ता
10श्री उमेश घोरमोड़ेप्रदेश प्रवक्ता
मीडिया पैनलिस्ट
1श्री रामू नेताममीडिया पैनलिस्ट
2श्री गोपाल बिष्टमीडिया पैनलिस्ट
3श्री दयावंत धर बाघेमीडिया पैनलिस्ट
4डॉ. अनामिका सिंहमीडिया पैनलिस्ट
5श्री रितेश मोहरेमीडिया पैनलिस्ट
6श्री निशिकांत पांडेयमीडिया पैनलिस्ट
7श्री वात्सल्य मूर्तिमीडिया पैनलिस्ट
8डॉ. गंधर्व पांडेयमीडिया पैनलिस्ट
9प्रियदर्शिनी दिव्यमीडिया पैनलिस्ट
10श्री पीयूष मिश्रामीडिया पैनलिस्ट
11श्री संतोष दासमीडिया पैनलिस्ट

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा।