चेट्रीचंड्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मानव सेवा के कार्य करेगी सिन्धु शक्ति, आयोजित की गई बैठक।

रायपुर : राजधानी रायपुर में सिन्धी समाज प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने महत्वपूर्ण त्यौहार चेट्रीचंड्र को धूमधाम से मनाने के लिये जुट गया है। ऐसे में विभिन्न संस्थाओं ने अपने कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाना और तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस वर्ष चेट्रीचंड्र 20 मार्च को है, जब सिन्धी सामाजिक संस्थायें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। इसी को लेकर रायपुर की जानी मानी समाज सेवी संस्था ने अपनी बैठक आयोजित की, जिसमें संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें सिन्धु शक्ति के बैनर तले आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें संस्था द्वारा एक दिन हीरापुर स्थित प्रेरणा नेत्रहीन बच्चों के आश्रम जाकर उन्हें आवश्यक सामग्री खान-पान की वस्तुयें फल आदि वितरित करेगी, तथा अगले दिन श्याम नगर स्थित वृदधाश्रम में जाकर बुजुर्गों को भी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनका आशीर्वाद लेगी।

चेट्रीचंड्र पर करेगी शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन :

20 मार्च चेट्रीचंड्र के शुभअवसर पर संस्था द्वारा सुबह से रक्तदान का आयोजन शुरू किया जायेगा, जिसमें दानदाता को हेलमेट, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जायेगा, साथ ही साथ भंडारे के वितरण का आयोजन भी किया जायेगा। शाम को रक्तदान के पश्चात् भगवान झुलेलाल की शोभायात्रा के स्वागत की तैयारी की जायेगी और “धमाल सिन्धु” के नाम से सिन्धी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुंबई और कलकत्ता के लगभग 30 कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जायेगी। जब शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी तब फूल और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। यह कार्यक्रम इस वर्ष शारदा चौक के बजाय मंजू ममता होटल के बाजू एमजी रोड में आयोजित किया जायेगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम की उक्त रुपरेखा बनाई गई है, इस बैठक में सिन्धु शक्ति के संस्थापक किशोर आहूजा, अध्यक्ष राजू भाई तारवानी, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, महासचिव अमर दौलतानी, नरसा लालवानी, अनिल राघवानी, रवि तेजवानी, बबला होतवानी, भरत पमनानी, दिलीप बजाज, अजीत वाधवानी, विपुल गोविंदानी, पंकज पंजवानी, राजेश गंगवानी , शामिल हुये।