मुंबई (महाराष्ट्र) : 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म बिंदास थी, जिसमें पुनीत राजकुमार ने अभिनय किया था, और यह उनकी अब तक की पहली और एकमात्र कन्नड़ फिल्म है, उन्होंने टीवी सीरियल शाकालाका बूम बूम में अभिनय किया था, फील्म कोई मिल गया से वो दर्शकों की नजरों में आ गई थी। साउथ और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की निजी जिन्दगी को लेकर पिछले काफी समय से जो अनुमान लगाए जा रहे थे, वो अब सच साबित हो गये हैं। हंसिका और उनके पति सोहेल खतूरिया का कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। पेरिस के एफिल टावर के सामने फिल्मी अंदाज में हुए प्रपोजल से लेकर जयपुर के मुंडोता फोर्ट में हुई शाही शादी तक, सब कुछ किसी सपने जैसा था। लेकिन यह साथ ज्यादा लंबा नहीं चल सका। तलाक की खबरों के बीच अब हंसिकाने सोशल मीडिया पर अपना पहला रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। सालभर पहले से उनके रिश्ते में अनबन की बातें सामने आई थी।
खबरों के अनुसार, दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहमति से अलगाव हुआ है, क्योंकि दोनों ने स्वीकार किया कि उनका रिश्ता अब ठीक नहीं हो सकता। बताया जाता है कि दोनों जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से शादी खत्म करने का फैसला किया।
तलाक के बाद हंसिका का पहला पोस्ट :
बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की मंजूरी मिलने के अगले ही दिन हंसिका मोटवानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ‘चढ़दी कला-ऑलवेज‘। इस छोटे से मैसेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस ‘चढ़दी कला‘ का मतलब क्या है? यह एक पंजाबी शब्द है जिसका मतलब होता है हमेशा जोश में रहना और कभी हिम्मत न हारना। हंसिका ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि चाहे शादी टूट गई हो, लेकिन उनका हौसला नहीं टूटा है। वो इस दुख से बाहर निकलकर अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। इस तरह उन्होंने जताया की इस तलाक के बाद भी उन्हें कोई निराशा नहीं है।
क्यों टूटा यह रिश्ता?
दिसंबर 2022 में जयपुर में हुई इस शाही शादी में दरार तब दिखने लगी थी, जब हंसिका ने अचानक अपने पति सोहेल के साथ वाली सारी फोटो डिलीट कर दी थीं। कोर्ट में यह बताया गया कि दोनों के स्वभाव, सोचने के तरीके और लाइफस्टाइल में काफी अंतर था। जुलाई 2024 से ही दोनों अलग रह रहे थे। परिवार और दोस्तों ने इस रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर में दोनों ने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला किया। हंसिका मोटवानी सिन्धी समुदाय से सम्बंधित है।
बिना किसी लड़ाई के हुआ तलाक :
हंसिका के वकील अदनान शेख ने बताया है कि यह तलाक बहुत ही शांति से हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने पति सोहेल से एक रुपया भी नहीं मांगा है। वो बस चाहती थीं कि यह रिश्ता इज्जत के साथ खत्म हो जाए ताकि वो अपने काम पर ध्यान दे सकें। हंसिका अब अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर फिल्मों और अपने करियर में बिजी होना चाहती हैं। इस तरह उन्होंने शांति से तलाक लिया है। हंसिका मोटवानी अब पूरी तरह से अपने काम पर फोकस कर रही हैं। उनका यह ‘चढ़दी कला‘ वाला मैसेज सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो अपनी जिंदगी में किसी बड़े बदलाव या दुख से गुजर रहे हैं। यह शब्द सिखाता है कि जो बीत गया उसे माफ करो, जो आज है उसे स्वीकार करो और जो आने वाला कल है, उसका स्वागत मुस्कुराहट के साथ करो। इसके साथ ही आपको बता दें कि हंसिका से शादी करने से पहले, सोहेल की शादी 2016 से रिंकी बजाज से हुई थी। कुछ वर्षों बाद उनका रिश्ता तलाक में खत्म हो गया था। जब हंसिका ने सोहेल से अपनी सगाई की घोषणा की, तो सोहेल और रिंकी की शादी के पुराने वीडियो ऑनलाइन फिर से सामने आये।
वहीँ कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद को प्रमोट करने का तरीका बताया है, अधिकांश मुस्लिम कलाकार अथवा व्यक्ति से हिन्दू कलाकार युवती की शादी लोगों के सामने दिखाई जाती है, और बाद में लगभग तीन साल बाद उनके रिश्ते के खत्म होने की जानकारी सार्वजनिक हो जाती है, जिसमें आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने की बात कही जाती है।



