राजधानी में दिनदहाड़े लाखों के गहने पहनकर फरार हुई कमलेश्वरी साहू, सहयोगी मेषराम साहू गिरफ्त में।

रायपुर : ठगबाजी और बहकाने के कई बार चौंकाने वाले मामले सामने आते रहते है, वहीँ आँखों के सामने भी उठाई गिरी हो जाती है, ऐसे ही रायपुर में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है, इस घटना के बाद दुकानदार को गहरा झटका लगा है। मामले के अनुसार अज्ञात चोर दुकान से कीमती सोने के जेवर लेकर फरार हो गये। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले में बताया जा रहा है कि ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई महिला ने एक-एक कर महंगे सोने-चांदी के जेवर ट्राई किये और करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पहन लिये। इसके बाद सहेली को बुलाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकली और मौके से फरार हो गई और दुकानदार कुछ नहीं कर पाया। हालांकि उसके साथ आया हुआ युवक भागने से पहले ही दुकानदारों के हत्थे चढ़ गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एक युवक और युवती ज्वेलरी शाॅप में पहुंचे और सोने का रानी हार खरीदने की बात कही। उस समय दुकान पर दुर्गा सोनी का बेटा पंकज सोनी मौजूद था। पंकज ने अपने पिता को फोन कर रानी हार लाने के लिए कहा। इसके बाद दुर्गा सोनी अपने एक परिचित के साथ दूसरी ज्वेलरी दुकान से रानी हार लेकर पहुंचे और महिला को दिखाया। खरीददारी के दौरान महिला ने एक-एक करके कई जेवर ट्राई करने के नाम पर पहन लिये।

इसमें सोने का रानी हार (3.45 लाख रुपये), सोने की चांद बाली की जोड़ी (1.08 लाख रुपये), सोने की अंगूठी (19,500 रुपये), चांदी की पायल की जोड़ी (16,200 रुपये) और तीन जोड़ी बिछिया (4,300 रुपये) शामिल थे। इन सभी जेवरों की कुल कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई गई है। जेवर पहनने के बाद महिला ने सहेली को बुलाने की बात कही और दुकान से बाहर निकल गई। लेकिन वापस नहीं लौटी, जिससे दुकानदार काफी परेशान हो गया।

दुकानदारों ने युवक को पकड़ा :

शक होने पर दुकानदारों ने उसके साथ आए युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। इस घटना की शिकायत टिकरापारा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है, गहनों को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।