फ्रिज में हुआ भीषण धमाका, घर में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत।

बिलासपुर : गर्मी में एसी फटने की घटनायें सामने आती है, ऐसे ही फ्रिज में भी नाईट्रोजन गैस भरी होती है, वहीँ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ एक घर में फ्रिज में हुए अचानक ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में अकेली मौजूद एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना की कार्यवाही सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 57 वर्षीय जया अग्रवाल लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहती थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उनके भाई का निधन हो गया था। जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं, जबकि उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है।

रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिससे महिला सहम गई, ऑ इस घटना के बाद घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गये और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इसके साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद जब घर के अंदर की तलाशी ली गई, तो महिला बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। तब तक इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो चुकी थी।

इस घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज आई थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा फ्रिज ब्लास्ट होने से हुआ है। बहरहाल, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्रवासी खौफजदा है।