गंगा नदी के बीच नाव में हुई इफ्तार पार्टी, बची हुई हड्डियाँ नदी में डालने के बाद खड़ा हुआ बवाल, विडियो वायरल।

वाराणसी (उ.प्र.) : धर्मनगरी बनारस से आया हुआ एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।वीडियो ने विवाद को भी जन्म दे दिया है। दरअसल इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखा हुआ है, तो ऐसे में कुछ मुस्लिम युवकों ने वाराणसी में इफ्तार पार्टी आयोजित की, जो उन्होंने हिन्दू आस्था का केंद्र गंगा में की, अब इसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

मुस्लिम युवकों ने वाराणसी घाट में गंगा की गोद में, नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी आयोजित की और इस दौरान युवकों ने अपना वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, यह विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव में सवार होकर गंगा के बीच कैसे इफ्तार पार्टी मनाई गई है। अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह कृत्य जानबूझकर किया गया या नहीं, यह जांच का विषय है, लेकिन विवाद इसलिये खड़ा हुआ क्यूंकि इफ्तार जे बाद झूठी हड्डियों को नदी में ही फेंक दिया।

आरोप – हड्डियां गंगा में डाली गईं :

यह पूरा मामला सामने आने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगा दिया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि इफ्तार पार्टी के दौरान गंगा के बीच में चिकन बिरयानी खाई गई और पवित्र गंगा में हड्डियां डाली गईं, जिससे गंगा को अपवित्र किया गया, इफ्तार आयोजन के दौरान गंगा को अपवित्र किया गया। मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से पुलिस में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है और इस शिकायत में कहा गया है कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। युवा मोर्चा की तरफ से नाव संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही का आवेदन किया गया है।

पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन :

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और फिर पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल गंगा के बीच हुई इफ्तार पार्टी की ये रील सोशल मीडिया पर वायरल है।