चेट्रीचंड्र के शुभअवसर पर सिन्धु शक्ति ने मेकाहारा के गरीब मरीजों को बांटे फल, कल प्रेरणा बालिका आश्रम में पहुंचायेगी जरुरी सामग्री।

रायपुर : सिन्धु शक्ति संस्था वर्षभर मानव सेवा के कार्य करती रहती है, वहीँ सिन्धी समाज के आराध्य देव भगवान झुलेलाल के चेट्रीचंड्र महोत्सव पर भी किसी प्रकार के आयोजन में कोई कमी नहीं करती है, प्रतिवर्ष संस्था द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सुबह से मानवहित में रक्तदान करवाती है, सुबह से भंडारा आयोजित किया जाता है, शाम को भगवान झुलेलाल की शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम उन्हें विभिन्न उपहार देकर सम्मानित करती है, और इसके पूर्व दो दिन तक वृद्धाश्रम बाल आश्रम, मरीजों को फल बाँटने जैसे पुण्य कार्य भी करती है। यह सभी कार्यक्रम और मानव सेवा के कार्य संस्था द्वारा तीन दिनों तक लगातार किये जाते है। इसी के अंतर्गत आज संस्था द्वारा मेकाहारा में मरीजों को फल आदि का वितरण किया गया, जिसको पाकर मरीजों ने ख़ुशी जताई और इस तरह संस्था ने उन्हें अपनी धार्मिक त्यौहार की खुशियों में शामिल किया।

इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, अध्यक्ष राजूभाई तारवानी, रवि तेजवानी, भरत पमनानी, राकेश डेंगवानी, अजीत वाधवानी, संजय रामानी, विपुल गोविन्दानी, महेश गंगवानी प्रदीप सिंहानी सहित अन्य सहयोगी भी शामिल रहे।

कल हीरापुर स्थित प्रेरणा मूक-बधिर आश्रम में बाँटेगे जरूरत की सामग्री :

इसी कड़ी में कल 19 मार्च गुरुवार को भी संस्था के सदस्य हीरापुर स्थित प्रेरणा मूक-बधिर आश्रम में पहुंचेंगे, जहां पर वे वहां की दिव्यांग बच्चियों को आवश्यक सामग्री वितरित करेंगे, जिसमें फल-फ्रूट, चिप्स-बिस्कुट, चॉकलेट, फ्रूटी आदि का वितरण करेंगे।