रायपुर : राजधानी में 20 मार्च को सिन्धी समाज का प्रमुख त्यौहार चेट्रीचंड्र बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर में चेट्रीचंड्र महोत्सव पर समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। एमजी रोड पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे, यहाँ सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जहाँ रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित भी किया गया। चेट्रीचंड महोत्सव का यह भव्य आयोजन एमजी रोड में किया गया था। यहाँ मंच पर डुप्लीकेट शाहरुख खान, सलमान खा, पुष्पा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आये। उन्हें देख फैंस में सेल्फी खिंचवाने की होड़ मच गई।
सिन्धुशक्ति के मंच पर सिंधी समाज के भजन गायक अमित उदासी, जतिन उदासी और टीम ने प्रस्तुति दी। सिंधी समाज की महिलाओं ने भी नृत्य भी किया। वहीं, इस कार्यक्रम की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही है। प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई थी, एम जी रोड की सड़क कम चौड़ी होनी पर यहाँ आपाधापी का माहौल बना हुआ था। वहीं, देश भक्ति सहित कई थीम पर झांकियां निकली गई। शिव पार्वती की बारात में भूत-प्रेत और शिवभक्त नाचते नजर आये। समाज के लोगों ने झांकी का मंच से स्वागत किया।
भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर आयोजित यह शोभायात्रा 59वें वर्ष लाखेनगर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए मंजू शारदा चौक-फूल चौक के पास समाप्त हुई। इस आयोजन में मुंबई से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जिनमें कृष्णा अभिषेक के साथ देव आशीष गुरु और भूमिका मीरचंदानी शामिल हैं। युवा विंग के पदाधिकारियों के अनुसार शोभायात्रा के स्वागत में इस बार विदेशी तकनीक से तैयार विशेष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जो सुरक्षित और मनोरंजक रही। इससे आयोजन की भव्यता और बढ़ी। इसके साथ ही दर्शकों को नया अनुभव मिला।
शोभायात्रा का मार्ग लाखेनगर, पुरानी बस्ती, कंकाली पारा, तात्यापारा चौक, बढ़ई पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, संजय गांधी चौक होते हुए रात 9 बजे के बाद गुरूनानक चौक से एमजी रोड पहुंचकर शारदा चौक पर समाप्त हुई। इस भव्य आयोजन में रायपुर सिन्धी समाज के लाखों लोग जुटे थे।
सिन्धु शक्ति ने आयोजित किया तीन दिवसीय कार्यक्रम :
चेट्रीचंड्र महोत्सव पर सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें चेट्रीचंड्र महोत्सव के दिन सुबह से स्टेट बैंक के सामने एमजी रोड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया था, जिसमें कई लोगों ने रक्तदान किया, जिन्हें संस्था ने रक्तदाताओं को हेलमेट, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा ने बताया कि विगत कई वर्षों से संस्था मानव सेवा के कार्य आयोजित करती है और हर वर्ष सैकड़ों जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।
इसके साथ ही संस्था द्वारा दिनभर भंडारा भी आयोजित किया गया, और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी आयोजित किया गया, जिसमें अमित उदासी एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस मनोरंजक कार्यक्रम में अमित उदासी, जतिन उदासी सहित मशहूर सिन्धी गायकों द्वारा भजन और गर्त गाये गये, इसके साथ ही कलकत्ता के कलाकारों ने अपनी मनोरंजक प्रस्तुति भी दी। शाम को जैसे ही शोभायात्रा एमजी रोड पहुंची, संस्था के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर और फटाके फोड़कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
18 मार्च को भगवान झुलेलाल के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुये संस्था ने मेकाहारा में मरीजों को फल बांटे और 19 मार्च को हीरापुर स्थित प्रेरणा नेत्रहीन बालिका आश्रम में भी जरूरत की सामग्री बांटी। इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने में सिन्धु शक्ति के सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया। जिसमें संस्था के संरक्षक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, अध्यक्ष राजू भाई तारवानी, गुरनामल रोहरा, शंकर लाल दानवानी, रवि तेजवानी, महेश डोडानी, अजीत वाधवानी, रतन लीलानी, संजय रामानी, महेश गंगवानी, भरत पमनानी, दिलीप बजाज, विपुल गोविंदानी, मयूर पारवानी, पंकज पंजवानी, राजेश गंगवानी, नरसा लालवानी, शंकर मोटवानी, प्रदीप सिहानी उपस्थित हुये।



