राजधानी की रोड मार्किंग मशीन में हुआ ब्लास्ट, आसमान में उठा धुयें का गुबार, घटना के बाद मची अफरा-तफरी।

रायपुर : देवपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क पर चल रहे रोड मार्किंग कार्य के दौरान अचानक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काम में लगी हुई एक मशीन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के अनुसार जब सड़क पर मार्किंग कर रही थी, तभी एक मशीन में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की तेज आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हालांकि, वाहन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया गया है कि देवपुरी के पास सड़क पर रोड मार्किंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मार्किंग करने वाली मशीन में अचानक आग लग गई थी। शुरुआत में यह आग मामूली लगी, लेकिन देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई और आग तेजी से फैलने लगी। वहीँ मशीन में आग लगते ही चालक ने घबराने के बजाय तुरंत समझदारी दिखाई। उसने जलती हुई गाड़ी को सड़क के बीच से हटाकर किनारे उतार दिया। जिससे चालक का यह निर्णय बेहद अहम साबित हुआ। जैसे ही वाहन सड़क से नीचे उतरा, उसी समय उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। ऐसे में किसी गम्भीर हादसे की आशंका को नकारा नहीं जा सकता था।

धमाके से दहला इलाका :

ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग डर के कारण अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। यदि यह विस्फोट सड़क के बीचों-बीच होता, तो वहां से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहनों को भारी नुकसान हो सकता था। चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने संभावित जनहानि को टाल दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या ज्वलनशील पदार्थ को हादसे की वजह माना जा रहा है। धमाके के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या ज्वलनशील पदार्थ को कारण माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।