पिता के खून-पसीने की कमाई पर बेटी ने किया हाथ साफ़, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कलयुगी बेटी का सामने आया चौंकाने वाला कारनामा।

दुर्ग/भिलाई : वैसे तो आमतौर पर बेटों को दोष देने में माता – पिता कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन उन्हें बेटियां बहुत प्यारी होती है, इंसानी फितरत तो हर किसी पर हावी होती है, लेकिन मामला है कि कितने बेटों ने अपने माता – पिता के साथ बागबां फिल्म जैसा कृत्य किया है, लेकिन सभी बेटों को दुश्मन की नजर से देखना कहाँ तकजायज है, वहीँ बेटियां पहले भी कम n नही थी और आज भी कम नहीं है, वहीँ माता-पिता की छूट और सामाजिक सम्मान मिलने के कारण वो अपनी सीमाओं से बाहर होती जा रही है। एक मामले के अनुसार पिता की मेहनत की कमाई पर बेटी ने हाथ साफ़ कर दिया है। बेटी ने घर से गहने चुराए है।

यह मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। जहाँ एम. नचैय्या ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से करीब 8.5 लाख रुपए के सोने के आभूषण गायब हो गए थे, जिसके बाद वो काफी परेशान चल रहे थे, लेकिन उन्हें समझ में नहीं आ रहा था, चोरी कब और कैसे हुई होगी। मामले में जांच के दौरान पुलिस को उनकी बेटी एम. श्यामला पर संदेह हुआ। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़ित की ही बेटी एम श्यामला उम्र 26 वर्ष निवासी सड़क 11,सेक्टर 2 मकान नम्बर 9/e को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर पीड़ित की बेटी ने चोरी की बात कबूल कर ली।

आरोपी युवती ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घर से सोना चुराया था। कुछ आभूषण फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे, बाकी अपने पास रखे। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 7 तोला सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। अब पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बाकी आभूषणों की खोज भी की जा रही है। यह मामला 21 जनवरी का बताया जा रहा है, जिसमे आरोपी युवती अब पकड़ में आई है। इस मामले के खुलासे के बाद पीड़ित हैरान है और परेशान है, इस घटना से वह काफी दुखी हुआ है, जिसमें बेटी ने ही घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर घर से सोना चोरी किया था।