जयपुर (राजस्थान) : विदेशी मेहमान जो किसी भी देश में घुमने जाते है, वो वहां की छवि को दुनियां में दिखाते है, ऐसे ही एक घटना को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। जयपुर पुलिस ने यहां विदेशी पर्यटक को गाली सिखाने वाले एक ऑटो रिक्शा चालक को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी ने बताया है कि 20 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक विदेशी पर्यटक को गाली सिखाते हुए नजर आ रहा है।
मजाक समझकर महिला ने सीखीं गालियां :
विदेशी महिला को भाषा की जानकारी ना होने पर वह उसे मजाक समझने लगी, वीडियो में नजर आ रहा है कि चालक हंसते हुए विदेशी पर्यटक महिला से इन शब्दों को दोहराने के लिए कहता है, जबकि महिला इन्हें मजाक समझकर सीख रही है। पुलिस अधिकारी कुमारी ने बताया कि जर्मनी से आई महिला पर्यटक इन शब्दों के अर्थ से अनजान थी और उसे लगा कि यह सामान्य बातचीत का हिस्सा है।
आरोपी चालक के खिलाफ FIR दर्ज :
इस ममाले में थानाधिकारी ने बताया है कि आरोपी की पहचान सूरजपोल निवासी मोहम्मद सोहैल (31) के रूप हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना करीब 10 दिन पहले हुई थी, जब विदेशी पर्यटक जयपुर घूमने आई थी और ऑटो रिक्शा से पुरानी नगरी का भ्रमण कर रही थी। महिला ने यह वीडियो खुद रिकॉर्ड किया और जर्मनी लौटने के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद भारत को लेकर लोगों ने अनुचित टिप्पणियाँ की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। थानाधिकारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।



