राजधानी के लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : व्यापारियों पर जीएसटी की नजर लगातार बनी हुई है, इसी को लेकर राजधानी रायपुर में स्टेट जीएसटी ने बड़ी कार्यवाही की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में GST की टीम ने लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी गई है। यह कार्यवाही दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की गई है, जिसको लेकर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर यह छापामार कार्यवाही की गई है। जांच के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में फर्जी बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं, जिनकी फिलहाल गहन जांच की बात सामने आ रही है, जो शाम तक चलेगी।

शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा। फिलहाल GST विभाग की कार्यवाही जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।