बलौदाबाजार : जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में आज आग ने कहर बरपाया है, यहाँ आग लगने से 16 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, जिससे दुकानदारों को लाखों रूपए का नुक़सान हुआ है। इस खौफनाक हादसे में 3 सिलेंडर भी फटे, जिससे दहशत फ़ैल गई हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। गिरौधपुरी धाम में शुक्रवार सुबह 7 बजे एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। संत गुरु घासीदास की तपोभूमि माने जाने वाले इस धार्मिक स्थल के मंदिर परिसर के बाहर लगी झोपड़ीनुमा दुकानों में अचानक आग भड़क उठी जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी।
आपको बता दें कि आग लगने से 3 सिलेंडरों में जोर का धमाका भी हुआ है। इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंदिर के बाहर स्थित करीब 16 अस्थायी दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखे सामान खाद्य सामग्री पूजन सामग्री और अन्य वस्तुएं भी आग में नष्ट हो गईं है, जिससे दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद लगी आग स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर परिसर के पास लगे एक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद आग भड़की। बताया जा रहा है कि किसी बंदर की हलचल के कारण तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लगी और तेजी से फैलती चली गई। बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे निकली आग ने देखते ही देखते आस-पास स्थित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। भविष्य में इस तरह की घटना न हो इसको देखते हुए इन दुकानदारों के लिए पक्के दुकान बनाये जाने की आवश्यकता है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन के साथ ही समाज प्रमुख और मेरा समिति तथा ग्राम पंचायत क्या कदम उठाते हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनायें न हो।