बरेली (उ.प्र.) : छोटी सी बात कब बड़ी हो जाये कहा नहीं जा सकता है, आवेश में आकर कई बार लोग खौफनाक कदम उठा लेते है, ऐसे ही उत्तर प्रदेश के बरेली में एक अंडा को लेकर पति और पत्नी के बीच ऐसा विवाद हुआ कि पत्नी ने आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार संबंधित पति-पत्नी के बीच एक अंडा को लेकर जमकर हाथापाई हुई थी, और इसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति का मुंह ना देखने की धमकी दी और घर में रखा हुआ जहर खा लिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से बीमार हो गई।
बताया जा रहा है कि संबंधित पति-पत्नी के नाम असलम और महजबीन है और दोनों ने लव मैरिज की थी। असलम को जैसे ही महजबीन के जहर खाने की जानकारी हुई फौरन ही वह महजबीन को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां महजबीन का इलाज चल रहा है तो पति उसकी सेवा कर रहा है। यह घटना थाना भमोरा क्षेत्र के बामियाना गांव की बताई गई है।
बामियाना गांव के रहने वाले असलम और महजबीन ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन कुछ दिनों से महजबीन अपने ससुराल वालों से नाराज रहने लगी थी, मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है, बताया गया है कि दुल्हन महजबीन अपने लिए एक अंडा बना कर खा लेती थी और ससुराल वालों को नहीं पूछती थी। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई और इसके बाद असलम ने महजबीन को पीट दिया, दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद बेगम महजबीन ने जहर खा लिया, जैसे ही इस बात की जानकारी पति असलम को हुई तो वह फौरन ही गोद में उठाकर अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जहां अब उसका इलाज किया जा रहा है।



