मुंबई (महाराष्ट्र) : जिओ के कई रिचार्ज के साथ हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री है, वहीँ जब आईपीएल 2026 का पहला मैच अब से कुछ ही घंटे बाद शुरू हो जायेगा तो इसी बीच मैच को अगर आप मोबाईल पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ पैसा भी खर्च करना होगा। जी हां, आप फ्री में तो इन मैचों को नहीं देख पायेंगे। लेकिन इतना जरूर जान और समझ लीजिए कि मैच को देखने के कई तरीके हैं, जो भी आपको सुविधाजनक लगे, उस तरह से मैच देख सकते हैं।
मोबाइल एप जियो हॉट स्टार पर आएंगे आईपीएल 2026 के लाइव मैच :
आईपीएल के मैच कुछ साल पहले तक मोबाइल एप जियो सिनेमा पर आते थे। साल 2023 और 2024 में ऐसा था, तब आप मैच को फ्री में देख पा रहे थे, यानी उसके लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ रहा था। केवल मोबाईल में जियो सिनेमा एप को डाउनलोड करना था, उसके बाद आराम से फ्री में मैच देखें। लेकिन पिछले साल के आईपीएल से पहले जियो का डिज्नी हॉट स्टार में विलय हो गया है। उसके बाद नया एप आया जियो हॉट स्टार। इसके बाद मैच वहां आने शुरू हुए और फ्री वाला दौर खत्म हो गया है, जिसके बाद अब कई बार आपको पैसे भी खर्च करने होते है।
जियो हॉट स्टार पर आईपीएल मैच देखने के लिए क्या प्लान है :
अगर आईपीएल 2026 के मैच आप अपने मोबाईल पर जियो हॉट स्टार पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको क्या करना है और कितने पैसा खर्च करने होंगे, ये ध्यान से जान लीजिए। जियो हॉट स्टार ने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में कई विकल्प आपको दिए हैं, उसमें से कोई भी आप चुन सकते हैं। जिसमें एक प्लान मोबाईल का है और इसके लिए आप तीन महीने के लिए 149 रुपये खर्च कर सकते हैं। यानी इस प्लान में आपका पूरा आईपीएल तो निकल ही जायेगा। हां, अगर आप पूरे साल के लिए ये प्लान लेना चाहते हैं तो उसके लिए 499 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें ख्याल इस बात का रखना होगा कि इसमें केवल एक वक्त में एक ही मोबाईल पर ही मैच आप देख सकेंगे।
आईपीएल मैच देखने के लिए आपके पास ये भी विकल्प :
अब दूसरे प्लान पर आते है इसे कंपनी ने सुपर प्लान का नाम दिया है। अगर आप तीन महीने के लिए इस प्लान को लेते हैं तो 299 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं एक साल के लिए 899 रुपये आपकी जेब से जाएंगे। इसकी खास बात ये है कि आप मोबाइल, टीवी और लैपटॉप में से एक वक्त में दो जगह मैच देख सकते हैं। जो कि पिछले प्लान में नहीं था। इसके बाद आता है प्रीमियम प्लान। इसे लेने के लिए आपको एक महीने के लिए 299 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही अगर ये प्लान एक साल के लिए लिया जाता है तो 1499 रुपये जायेंगे। इस प्लान की खास बात ये है कि एक ही वक्त में एक साथ चार डिवाइस पर आप मैच का आनंद ले सकते हैं। साथ ही इसमें आपको 4के में मैच देखने का भी आनंद मिलेगा, इस तरह आप आईपीएल का मजा ले सकते है।
जियो का रिचार्ज करने पर भी देख सकते हैं आईपीएल के मैच लाइव :
अगर आपके पास जियो का सिम है और आपने उसे 349 या फिर उससे अधिक का रिचार्ज कराया है तो फिर आपको सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है, यानी अगर से कोई मैंबरशिप लेने की जरूरत नहीं है। ये तो रही जियो हॉट स्टार की बात, लेकिन टीवी पर अगर आप मैच देख रहे हैं तो वहां आप सीधे स्टार स्पोर्ट्स पर जाकर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज तो नहीं देना होगा, लेकिन केबल आपरेटर का चार्ज तो देना ही होगा। हां, पैसा कम करने के लिए आप अलग अलग तरीके अपना सकते हैं।



