येरुशलम (इजराइल) : इसराइल/अमेरिका का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है, अब इस मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने अब और खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अब यमन की भी एंट्री हो गई है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, जिससे इजराइल में हड़कंप मच गया। इजराइल अब चौतरफा घिरता नजर आ रहा है और अमेरिका लगातार कमजोर पड़ता हुआ दिख रहा है। सामने आई खबरों के मुताबिक, यमन से दागी गई मिसाइल के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आसपास के इलाकों में सायरन बजने लगे। लोग अचानक अलर्ट हो गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान कर ली है और उसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जंग में हूतियों का पहला हमला :
बताया जा रहा है कि मौजूदा संघर्ष के दौरान यह पहली बार है जब यमन के हूती विद्रोहियों ने सीधे इजरायल पर हमला किया है। इससे पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल का साथ देता है, तो वे हस्तक्षेप करेंगे। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक इजरायल के कई हिस्सों में तीन बार सायरन बज चुके हैं। बीरशेबा के अलावा देश के प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास भी अलर्ट जारी किया गया। इसी दौरान ईरान और हिज्बुल्लाह की ओर से भी इजरायल पर लगातार हमले जारी रहे, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। वहीँ अब इस युद्ध ने नया मोड़ ले लिया है।



