नमाज़ पढ़ने वाले घर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी….।

चित्रकूट (उ.प्र.) : वर्तमान में कई मुस्लिम परिवार हिन्दू धर्म में लगातार घर वापसी कर रहे है, और कई लोग एक्स मुस्लिम बनकर बैठे हुये है, इसके साथ ही कई मुस्लिम महिलायें और युवतियां इस्लामिक रीति रिवाजों के खिलाफ सोशल मीडिया में विरोध करने के लिये चौबीसों घंटे लगी हुई है, धीरे – धीरे बड़ी संख्या में मुस्लिम वर्ग का इस्लाम से मोहभंग होता जा रहा है।

ऐसे ही चित्रकूट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के दरसेंडा गांव के रहने वाले मानवेंद्र सिंह के घर में जहां कभी नमाज पढ़ा जाता था, अब वहां हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। दरअसल मान्वेंद्र ने अपनी तीन पीढ़ियों से चले आ रहे मुस्लिम धर्म को त्याग कर सनातन धर्म अपना लिया है। वहीँ इस मामले में खास बात यह भी है कि इस युवक ने अपनी मुस्लिम पत्नी शबनम का भी धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम सपना सिंह रख दिया है। अब यह परिवार पूर्ण रूप से हिन्दू बन गया है।

हनुमान जयंती के दिन मानवेंद्र ने फिर अपनाया हिंदू धर्म :

2 अप्रैल को मनाये गये हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दरसेंडा गांव के मानवेंद्र सिंह के घर का नजारा बदला-बदला हुआ था। कल तक जो परिवार मुस्लिम रीति-रिवाजों को मानता था, आज वहां पूरे विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है, जिससे स्थानीय वासियों में कौतुहल मच गया। इस मामले में खुलासा हुआ है कि मानवेंद्र के दादा शहजाद सिंह ने दशकों पहले एक मुस्लिम युवती से निकाह के बाद इस्लाम कुबूल कर लिया था। वहीँ इसके बाद से परिवार की दो पीढ़ियां मुस्लिम बनकर रह रही थीं, लेकिन अब तीसरी पीढ़ी के मानवेंद्र ने अपनी जड़ों की ओर लौटने का फैसला किया है। जिसके बाद हिन्दू समाज ने उनकी घर वापसी पर हर्ष जताया है। ऐसे ही अधिकांश मुस्लिम परिवार घर वापसी कर रहे है।

पत्नी शबनम ने नाम बदलकर कर लिया सपना :

बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा के गांव पहुंचने पर यह  ‘घर वापसी’ संपन्न हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के धर्मजागरण विभाग और गायत्री शक्तिपीठ के साधु-संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ मानवेंद्र, उनकी पत्नी शबनम और उनके तीन बच्चों का शुद्धिकरण कराया गया। मानवेन्द्र की पत्नी शबनम अब सपना सिंह के नाम से जानी जायेंगी। वहीं उनके बच्चों के नाम सोनम, सुहानी और आयुष सिंह रखे गए हैं। अब यह पूरा परिवार पूरे रीति रिवाज के साथ हिन्दू बन चुका है।