रायपुर : राजधानी में आये दिन शराब पार्टियों में अश्लीलता परोसी जा रही है, ये पार्टियाँ देर रात जारी रहती है, जहाँ धार्मिक कार्यक्रमों को रात 10 बजे के बाद बंद करवा दिया जाता है तो ऐसी अश्लील पार्टियाँ जारी रहती है। सामने आये मामले के अनुसार रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित नाइट क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां रविवार 5 अप्रैल की देर रात एक पार्टी चल रही थी। पार्टी में आई एक इन्फ्लुएंसर अपने हाथों से लड़कियों को शराब परोसते दिख रही है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस पार्टी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पियानो क्लब का बताया जा रहा है। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। वायरल वीडियो में क्लब के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक बजता सुनाई दे रहा है। इंफ्लूऐंसर के चारों ओर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इस पार्टी में मुंबई से बुलाए गए कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी खड़े हैं, जो पार्टी का हिस्सा बनकर लोगों को ड्रिंक्स परोसते हुये दिखाई दे रहे हैं। क्या लड़की – क्या लड़का सब नशे में चूर है।
आए दिन देर रात तक चलती रहती है नाइट पार्टियां :
राजधानी के नाइट क्लब में जब लेट नाइट पार्टी की जानकारी पुलिस को मिली तो तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं इस नाइट क्लब का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां आए दिन चलती रहती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है। इन देर रात नशे की पार्टियों से लौटने वाले नागरिक नशे में वाहन चलाते है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है, और सड़कों पर विवाद भी होते रहते है।
वहीँ इस प्रकार के आयोजनों को लेकर हिंदूवादी संगठन भड़क उठे है, उन्होंने धार्मिक आयोजनों पर सख्ती और इन आयोजनों पर ढिलाई को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये है, तो वहीँ गौसेवक ओमेश बिसेन ने कहा है, कि ऐसी पार्टियों से हिन्दू युवतियों की जिन्दगी खराब हो रही है, वो लव जिहाद का शिकार हो रही है।



