रायपुर : कोई विदेशी व्यक्ति किसी देश में जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों का व्यवहार ही उस राष्ट्र के प्रति सोच बनाता है, ऐसे में जहाँ भारतीय संस्कृति में विभिन्न संस्कृतियों का मेल है तो ऐसे में दशकों से नार्थ-ईस्ट भेदभाव का शिकार रहा है, उनके क्षेत्रिय रहन – सहन के आधार उनके साथ कई बार भेदभाव की घटनायें सामने आई है, जो अपने देश में ही हुई है, ऐसे में सामने आये मामले राजधानीवासियों को शर्मसार कर दिया है। मामला है राजधानी के वीआईपी रोड स्थित हायपर क्लब में आधी रात को जमकर बवाल हुआ। इस क्लब में मौजूद नार्थ-ईस्ट की युवतियों को जबरन पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की गई, जिस पर जमकर मारपीट हुई, और इसके साथ इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गुढ़ियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि राजधानी के VIP रोड स्थित क्लब्स, कैफे, बार और रेस्टोरेंट्स नशा और विवादों का अड्डा बन चुके हैं। इन पर कोई लगाम नहीं कस पा रही है, इन जगहों पर रोजाना करोड़ों रूपये का व्यापार होता है, जिस पर इनके कारोबार में कोई रोकटोक नहीं हो पा रही है, कई बार पुलिस अधिकारियों से सांठगाँठ के आरोप भी लग चुके है। इन्हीं क्लबों में से एक हायपर क्लब में देर रात जमकर बवाल हो गया। इस मामले में बताया जाता है कि गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा था, वहीँ आरोप है कि उसने क्लब में मौजूद नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
क्लब में मौजूद युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई :
देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जायेगी। इस मामले में सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि हायपर क्लब में देर रात विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत पूरे मामले की जाँच शुरू की है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।



