भाजपा नेता के साथ रिसॉर्ट में पकड़ाई महिला, कार्यकर्ता ने रिसॉर्ट में काटा बवाल, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी।

बालोद : जिले में एक पारिवारिक विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी शिक्षिका पत्नी को कथित रूप से भाजपा के ही एक अल्पसंख्यक पदाधिकारी के साथ रिसॉर्ट में पकड़ने का दावा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाये हैं और सच्चाई की पुष्टि जांच के बाद ही संभव मानी जा रही है।

इस मामले ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले ने अब पारिवारिक विवाद से निकलकर राजनीतिक और सामाजिक रंग भी ले लिया है।

रिसॉर्ट में ‘रंगे हाथ’ पकड़ने का दावा :

मामले के अनुसार बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर-04 निवासी अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। ताहिर का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध हैं और वह लंबे समय से उस पर नजर रख रहा था। 25 अप्रैल को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ ग्राम डंगनिया स्थित एक रिसॉर्ट में गई है। इसके बाद वह अपने बहनोई के साथ मौके पर पहुंचा और किसी भी विवाद या झूठे आरोप से बचने के लिए पुलिस और महिला आरक्षक को भी साथ ले गया। पति का दावा है कि रिसॉर्ट के कमरे में उसकी पत्नी और संबंधित व्यक्ति अंदर थे और दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद पहले वह व्यक्ति बाहर आया और कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी कमरे से बाहर निकली। इस दौरान पति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

शादी के 17 साल बाद बदले हालात :

बालोद नगर के टिकरापारा वार्ड क्रमांक 4 निवासी अब्दुल ताहिर ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2006 में बागबाहरा में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। उसकी पत्नी प्राथमिक शाला में शिक्षक है और उनके एक बेटा व एक बेटी हैं। ताहिर के अनुसार, करीब 17 साल तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार अचानक बदल गया, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई। अब्दुल ताहिर ने अपनी शिकायत में पत्नी पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी गंभीर आरोप लगाये हैं। उसका कहना है कि पिछले दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है। वह बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है, यहां तक कि उन पर मिर्च पाउडर डालने और गर्म प्रेस से जलाने जैसी हरकतें भी करती है।

बच्चों के साथ मारपीट और क्रूरता के आरोप :

पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी न केवल उससे बल्कि बच्चों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट करती है। उसने दावा किया कि कई बार बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला गया और गर्म प्रेस से जलाया गया। इन आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

घर से निकालने और जान से मारने की धमकी के आरोप :

अब्दुल ताहिर ने यह भी आरोप लगाया कि घर उसके नाम होने की बात कहकर पत्नी उसे और बच्चों को बाहर निकालने की धमकी देती है। साथ ही, खाने में जहर देकर मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। इन परिस्थितियों में उसने खुद और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

पत्नी का पलटवार, पति पर गंभीर आरोप :

वहीं, शिक्षिका पत्नी ने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसने पति पर नशे का आदी होने, मारपीट करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है और अब उसे समाज में बदनाम किया जा रहा है। महिला ने यह भी कहा कि उसने अपनी आय से परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं, जबकि पति ने सहयोग नहीं किया। रिसॉर्ट जाने के मामले में उसने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी। पति का दावा है कि उसे पत्नी के मोबाईल में कई आपत्तिजनक संदेश मिले हैं, जिससे उसे संबंधों का शक हुआ। साथ ही, आसपास के लोगों से भी उसे जानकारी मिली कि पत्नी स्कूल जाने के बहाने अन्य लोगों के साथ घूमती है। इन सब बातों को लेकर जब उसने पत्नी से चर्चा की, तो विवाद और बढ़ गया।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई :

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मामला उलझता नजर आ रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल यह मामला न केवल पारिवारिक विवाद बल्कि राजनीतिक जुड़ाव के कारण भी चर्चा में बना हुआ है। महिला ने यह भी कहा कि नौकरी मिलने के बाद उसने अपने परिवार के साथ-साथ ससुराल की जिम्मेदारियां भी निभाईं—ननद-देवर की शादी और ससुर के इलाज तक में सहयोग किया। इसके उलट उसने पति पर जिम्मेदारियों से भागने और बच्चों को उसके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया।

जांच जारी, सच्चाई की तलाश :

फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। यह मामला अब सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं रह गया है, बल्कि इसमें सामाजिक, कानूनी और राजनीतिक पहलू भी जुड़ गये हैं। ऐसे में सभी की नजर जांच के नतीजों पर टिकी है, जो तय करेंगे कि सच्चाई क्या है और किसकी बात में कितना दम है।