कबीरधाम : तेज रफ़्तार वाहन लगातार लोगों की जान ले रहे है, रोज ऐसे मामले सामने अ रहे है, जिस पर रफ्तार को लेकर कोई लगाम नहीं है, वहीँ सामने आये मामले के अनुसार छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार पति-पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई और उनका 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। यह घटना कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई है, जहाँ इस घटना से क्षेत्र में लोग आक्रोशित हो गये है।
कब और कैसे हुआ हादसा?
इस खौफनाक हादसे को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कृष्णा आढिले और पत्नी कीर्ति आढिले के रूप में हुई है, जो कि सारंगढ़ के रहने वाले थे। कृष्णा आढिल शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी कीर्ति और 4 साल के बेटे के साथ बाइक से अपने ससुराल कोलेगांव जा रहा था। कुण्डा थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गिली मिट्टी में फिसलकर गिर गई और पति-पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गये, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका 4 साल का बेटा दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इधर घटना में मृत पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गये है, इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम :
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया है, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है। इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण सड़क निर्माण के ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े गये। जिसके बाद यहाँ काफी बवाल मचा, चालक फरार हो गया है, वहीँ पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।



