गाय के साथ राजू महार ने किया दुष्कर्म, आम लोगों में आक्रोश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी सामने आ चुके है घिनौने मामले।

धमतरी : मानसिक विकारों से ग्रसित इन्सान घिनौनी हरकतों पर उतरकर आ गया है, न उसे बच्चियों पर रहम आ रहा है, बुजुर्ग महिलाओं से घिनौने काण्ड करने से चूक रहे है, वहीँ लगातार जानवरों से भी ये घिनौने काण्ड करने से नहीं चूक रहे है, कई बार कुतिया से भी घिनौनी हरकतें करते हुये पकड़ाये है, वहीँ सब छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया है बल्कि समाज की विकृत मानसिकता को भी उजागर कर दिया है। भखारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेजुबान गाय के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। मामला ग्राम कोर्रा का बताया गया है, जहाँ क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप गया है।

जानकारी के मुताबिक बीती आधी रात को गांव के ही रहने वाले राजू महार ने वहां बैठी गायों के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी घिनौनी करतूत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की दरिंदगी साफ नजर आ रही है। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को लगी, क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया, मामले में काफी बवाल हुआ। हिन्दू धर्म में गाय को माता माना जाता है, ऐसे में यह कृत्य बहुत ही घिनौने रूप में सामने आया है।

इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी हैवानियत दर्शाती है कि समाज के कुछ हिस्सों में नैतिकता और मानवता का स्तर किस कदर गिर चुका है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुये है।

तत्काल घटना की सूचना भखारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फुर्ती दिखाई और आरोपी राजू महार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी की यह पहली ऐसी करतूत नहीं है, वह पहले भी इस तरह की विकृत घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। इस घटना ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। बेजुबान जानवरों के साथ ऐसी हैवानियत दर्शाती है कि समाज के कुछ हिस्सों में नैतिकता और मानवता का स्तर किस कदर गिर चुका है। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।