कोरबा : चाकू तो समझ में आता है कि बदमाशों को आसानी से मिल जाता होगा, लेकिन कट्टे इन्हें इतनी आसानी से कैसे मिल जाते है, ये बड़ा सवाल है? वहीँ मामला है बालको थाना क्षेत्र में युवती के पिता पर गोली चलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी को बालको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ डकैती समेत कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वह पहले से ही आदतन अपराधी बताया गया है।
यह मामला 19 फरवरी का है, जब बालको थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के पिता पर गोली चलाई गई थी। गनीमत रही कि गोली युवक के पिता को नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गये थे। वहीँ इस घटना से पीड़ित दहशत में जीने को मजबूर हो गया था, इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवती और युवक के संबंधों को लेकर परिवार के बीच तनाव चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने युवती के पिता को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी बालको निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किये गये थे, लेकिन वारदात की साजिश रचने और देशी कट्टा उपलब्ध कराने वाला आरोपी लगातार फरार चल रहा था। बालको थाना प्रभारी ने टीम के साथ इलाके में घेराबंदी कर मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही काफी जानकारी सामने आने वाली है।



