कवर्धा : जिले से आये दिन विवादित मामले और घटनायें सामने आती रहती है, वही आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ लिफ्ट देने के बहाने दो आरोपियों ने आदिवासी नाबालिग को जबरन शराब पिलाया गया और जंगल में हवस का शिकार बनाया। पीड़िता को जंगल में ही छोड़कर दोनों भाग निकले। ग्रामीणों ने नाबालिग को उसके घर तक पहुंचाया। बताया गया है कि उसके शरीर पर हलके चोट के निशान हैं। फिलहाल नाबालिग को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। इस मामले में चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
नाबालिग के साथ गैंगरेप :
यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की बताई गई है। गांव में छट्ठी कार्यक्रम में नाबालिग शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान चिल्फी निवासी राहुल और देव कुमार भी वहां पहुंचे थे। नाबालिग और दोनों युवक कुछ समय पहले एक रिजॉर्ट में काम करने के लिए जाते थे, जहां उनकी जान पहचान हुई थी। वहीँ फिर छठी कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात लगभग 10 बजे घर लौट रही नाबालिग को दोनों आरोपियों ने अपने साथ बाइक पर लिफ्ट देने की बात कही। नाबालिग उनके साथ बाइक में बैठ गई। जिसके बाद आरोपियों ने सुनसान जगह ले जाकर आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर नाबालिग को अचेत अवस्था में ही छोड़कर दोनों युवक भाग निकले। वह कराहती रही।
सरोधा दादर से रानीदहरा जाने वाले रास्ते के पास जंगल में शनिवार सुबह जब ग्रामीण लकड़ी बीनने गये हुये थे, तब उन्होंने नाबालिग को अचेत हालत में पाया गया था। आनन फानन में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने नाबालिग को उसके घर तक पहुंचाया। इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल, कवर्धा लाया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में पीड़िता का इलाज किये जाने की जानकारी मिली है।
इस घटना में युवती सहमी हुई है और गहरा मानसिक आघात पहुंचा है, पुलिस की ओर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वहीँ इस मामले में आरोपी चिल्फी निवासी राहुल मागरे और देव सिंह धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद न्यायालय पेश किया जायेगा।



