इटावा (उ.प्र.) : उत्तर प्रदेश के इटावा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना बलरई क्षेत्र के एक गांव में एक भतीजे ने रिश्ते को शर्मसार करते हुये चाची के संग बलात्कार की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है, यह घटना उस वक्त हुई जब महिला घर में अपने मासूम बच्चों के साथ अकेले सो रही थी और रात के अंधेरे में घर में घुसकर आरोपी ने अपनी चाची के साथ बलात्कार किया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है।आधी रात के सन्नाटे में अंजाम दी गई इस दरिंदगी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
फिर घटना के दौरान महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने सगे भतीजे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बताया जा रहा है कि बसरेहर क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मंगलवार को रात के अंधरे में बलात्कार के इरादे से एक शख्स घर में घुस गया था और उसने महिला को दबोच लिया था। जिसके बाद इज्जत बचाने के लिए महिला ने साहस दिखाया और आरोपी को बंधक बना लिया। उसने शख्स को खंभे से बांधकर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद उसने खुद ही स्थानीय पुलिस को फोन कर पूरे घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था। आज अकेला देखकर बलात्कार करने की कोशिश की। फिलहाल, सीएचसी में भर्ती युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एसएसपी ने बताया कि बसरेहर थाना क्षेत्र में एक युवक के प्राइवेट पार्ट्स काटने का मामला सामने आया है। जिस महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट्स काटा है वह रिश्ते में उसकी सगी चाची बताई जा रही है। उसका आरोप है कि युवक ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। जिसके बाद इज्जत बचाने के लिए महिला ने भतीजे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।



