रायपुर : ब्लैकमेल के मामले कई बार सामने आ चुके है, ऐसे में ब्लैकमेल होना बड़ी मुश्किल वाला काम है, कई बार लोग इसके विरुद्ध आवाज नहीं उठा राजधानी में वकील को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर सिविल लाईन पुलिस जांच में जुट गई है।
इस मामले को लेकर पीड़ित वकील कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया है कि 20 मई की शाम करीब 5.27 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड काल आया था, जिसके बाद काल बैक करने पर सामने वाले व्यक्ति ने वीडियो भेजने की बात कही। कुछ ही देर बाद दूसरे मोबाईल नंबर से उनके फोन पर एक अश्लील वीडियो भेजा गया और वह वीडियो देखने के बाद वकील हैरान रह गये। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था क्या करें?
इसी दौरान फिर से फोन कर आरोपी ने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपए नहीं दिये गये तो वीडियो इंटरनेट, मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया जायेगा, जिससे उनकी बदनामी होगी। फिर शिकायतकर्ता ने पैसे देने से इंकार करते हुए कहा कि वीडियो में दिखाई गई बातों से उनका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद आरोपी ने लगातार धमकी देना शुरू कर दिया, जिसे वकील द्वारा नजरअंदाज किया गया, फिर बार बार कॉल आने पर वकील मानसिक रूप से परेशान हो गये।
जिसके बाद पीड़ित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी. पुलिस अब संबंधित मोबाईल नंबरों की काल डिटेल, लोकेशन और साइबर ट्रेसिंग के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल एक्सटार्शन का मामला माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस इस मामले में कार्यवाही जुटने लग गई थी।



