राजधानी में आया लूटेरी दुल्हन का बड़ा कारनामा, प्रेम विवाह के बाद सोने-चांदी के जेवर और नगद रकम लेकर हो गई फरार।

रायपुर : धर्म-संस्कार, कोर्ट – कानून, समाज-इज्जत सभी को ताक पर रखकर युवतियां आजकल ठगबाजी करने पर उतारू हो गई है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ प्रेम-विवाह के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रूपये की नगद राशि लेकर फरार हो गई। इस मामले में पति का आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साफ भाग गई है। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत को लेकर पहुंचा है। हालाँकि ऐसे मामले नये नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार इस घटना से सकते में है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया गया है। 6 महीने के संबंधों के बाद युवती और युवक 20 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे, वैवाहिक रस्में पूरी की और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया गया, लेकिन दो महीने बाद अचानक नवविवाहिता लापता हो गई, जिसके बाद पति गगन साहू ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा।

इस मामले में पति गगन साहू ने आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार नकदी भी ले गई। उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ भाग गई है। इस घटना के बाद से वह लगातार पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। वह काफी परेशान बताया गया है।

थाने के 3 दिनों से काट रहा चक्कर :

पीड़ित पति का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं मामले में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नवविवाहिता रायपुर जिले से लगे अमलेश्वर की रहने वाली है। शिकायत आवेदन में बताया गया कि वह कुछ समय पहले अपने मायके गई, जहां से वह कहीं निकल गई है। चूंकि दूसरे थाना क्षेत्र का मामला है, इसलिए फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे पीड़ित दुगुना परेशान है।