बुलंदशहर (उ.प्र.) : कई मामले जबरन बवाल खड़े करने के उद्देश्य से सामने आते है, जिसमें कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, बुलंदशहर में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ओलिना में राजमिस्त्री द्वारा गांव के हनुमान मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने राजमिस्त्री समेत तीन के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गांव ओलिना निवासी राजकुमार के मकान का निर्माण हो रहा है। जिसमें पड़ोसी गांव जहरा के राजमिस्त्री मकान का निर्माण कर रहे हैं, यहाँ मकान का कार्य करने के लिये मिस्त्री और मजदूर काम पर लगे हुये है। वहीँ दोपहर में खाने के समय कुछ मजदूर खाना खाने के लिये चले गये, जबकि राजमिस्त्री असर मोहम्मद निर्माणाधीन मकान के सामने बने हनुमान मंदिर परिसर में चले गये। जिसको लेकर बताया जाता है कि इस दौरान हल्की बूंदाबांदी होने के कारण असर मोहम्मद ने राजकुमार के कहने पर वहां नमाज पढ़ ली। जबकि असर मोहम्मद का साथी नजर मोहम्मद भी वहां खड़ा हुआ था, उसने नमाज नहीं पढ़ी और विडियो बनाने का उसी पर संदेह है।
मौके पर पहुंची पुलिस :
इस कृत्य के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। इस घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर औरंगाबाद मोहम्मद असलम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और असर मोहम्मद को हिरासत में लेकर थाने ले आये। इस मामले में अभिषेक तेवतिया ने बताया है कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि एक वर्ग के धर्म का अपमान करने के उद्देश्य से उपासना के स्थान को अपवित्र किया गया है। जिसमें हिंदू धर्म का अपमान करने के साथ उनकी भावनाओं का आहत पहुंचाई गई है। मोहम्मद असलम, इंस्पेक्टर थाना औरंगाबाद जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी असर मोहम्मद ,नजर मोहम्मद, राजकुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। असर का चालान कर दिया गया है।



