धमतरी : आम नशे के रूप इ शराब की बिक्री अपने चरम पर है तो वहीँ सस्ते नशे के रूप गांजे की बिक्री काफी ज्यादा है, इसी को लेकर धमतरी पुलिस को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अर्जुनी थाना पुलिस और श्यामतराई वनोपज जांच नाके पर तैनात जवानों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए जगदलपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार और पिकअप वाहन को रोका गया था। जिसके बाद तलाशी लेने पर पुलिस को फोम की परतों के बीच छिपाकर रखा गया 400 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ है।
भवानीपटना से गुजरात ले जाया जा रहा था :
इसी तरह की दूसरी बड़ी कार्यवाही मेचका पुलिस ने की, जहां ओडिशा के भवानीपटना से धमतरी के रास्ते गुजरात जा रही एक लाल रंग की हुंडई कार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार से 44 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्करों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा से माल खरीदकर गुजरात के औद्योगिक शहरों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में समीर खमीसा (निवासी मोरबी, गुजरात) और मोहम्मद रफीक (निवासी जामनगर, गुजरात) शामिल हैं। इनके पास से परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके बाद इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्यवाही कर रही है।



