राज्य के तापमान में बड़ी गिरावट, अगले 5 दिनों में अब ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : अब छतीसगढ़ वासियों को मानसून का इंतजार है, वहीँ 2-3 दिनों के अंतराल में इसके प्रवेश की संभावना है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। केरलम में प्रवेश के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है, जबकि राज्य में अब तक नहीं पहुंचा है, मानसून के प्रवेश से पहले ही प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज का असर देखने को मिल रहा है।

शुक्रवार को राजधानी रायपुर का तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा. यह प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, जबकि 42 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। रायपुर में दिनभर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन देर रात तक बूंदाबांदी या बारिश की स्थिति नहीं बनी, मौसम शांत था।

मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। इधर दो दिनों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में तीन से 4 डिग्री तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बस्तर में लगातार हल्की बारिश ने पूर्व-मानसून का संकेत दे दिया है. अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है और हवा की गति भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने सुबह-सुबह सुकमा, बीजापुर और दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारिश और बादल गरजने-चमकने की गतिविधि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीँ मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रायपुर में शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी. वहीं अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों के तापमान :

शहरतापमान (°C)
राजनांदगांव42
दुर्ग39
बिलासपुर38
रायपुर37
पेंड्रारोड36
अंबिकापुर35
जगदलपुर32