मुख्यमंत्री निवास में उच्चस्तरीय बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा : आपातकालीन बैठक नहीं थी, बताई ये बात….।

जशपुर : मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक उच्च स्तरीय बैठक चली, जिसको लेकर मीडिया में मामला छाया रहा, जिसमें सभी मंत्री और संगठन के नेता मौजूद रहे। इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूर्ण हुए। 12 साल विश्वास के, विकास के, 12 साल बेमिसाल ऐसे कई तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं, जिसमें सभी विधायक, मंत्रियों को भी काम दिया गया है, जिसकी समीक्षा की गई है, जिसके मंथन को लेकर बैठक आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने दौरे को लेकर कहा, आज जशपुर का प्रवास है। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होंगे। रात्रि विश्रााम गृह ग्राम बगिया में करेंगे।

राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का बंटाधार ही होता है :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का क्या हश्र होता है सब जानते हैं। कांग्रेस का बंटाधार ही होता है। अपनी कथनी और करनी के कारण कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। आपस में मनमुटाव है, सर फुटव्वल की स्थिति है, ये कांग्रेस का दिखावा है। महाराष्ट्र विधायक दल के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, महाराष्ट्र विधायकों का ग्रुप छग आया है। उन्होंने हमसे मुख्यमंत्री हाउस में मुलाकात भी की। धान खरीदी व्यवस्थित तरीके से यहां किस तरह होती है उसका अध्ययन करने विधायकों का दल आया है। छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में यूसीसी लागू होगा। कमेटी का गठन किया गया है, लेकिन इस मानसून सत्र में इतनी जल्दी नहीं आ पायेगा, इसके लिये जल्द ही प्रयास किया जायेगा।