धमतरी : जिले में बाइक देने से मना करने पर बदमाशों ने आधी रात घर घुसकर परिवार के साथ जमकर मारपीट की है और इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी गई। आरोपी युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है, इस हमले के कारण पूरा परिवार सहम गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
वहीँ इस प्रकरण के अनुसार प्रार्थिया प्रीति साहू पति मनोज साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे आरोपी उमेश साहू उसके घर वाहन मांगने आया था। वाहन देने से मना करने पर आरोपी नाराज होकर वापस चला गया था । इसके पश्चात 23 जून 2026 की मध्यरात्रि लगभग 12:00 बजे आरोपी देवेंद्र साहू, उमेश साहू उर्फ छोटू एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस एक राय होकर प्रार्थिया के घर में जबरन घुस गए तथा अश्लील गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को आतंकित करने लगे। आरोपियों ने प्रार्थिया, उसके पति मनोज साहू एवं पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
जिसके बाद आरोपी उमेश साहू ने लकड़ी के डंडे से प्रहार कर मनोज साहू एवं नीलिमा साहू को चोट पहुंचाई। घटना के दौरान आरोपियों ने अपने उग्र एवं आक्रामक व्यवहार के दौरान घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना से परिवार में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 296, 115(2), 331(6), 351(3), 324(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुनी पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ कर साक्ष्य संकलित किये गये है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाशत नहीं की जायेगी। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के कड़ा एक्शन लिया जायेगा।
विवेचना के दौरान आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 वर्ष, उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 वर्ष एवं प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मांडवी उम्र 18 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के नाम देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 वर्ष, उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 वर्ष एवं प्रणेश मंडावी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मंडावी उम्र 18 वर्ष 01 माह, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी है।



