यीशु को बताया हिन्दू देवी देवताओं का पिता, बनाये आपत्तिजनक चित्र, मामले में खड़ा हुआ बड़ा बवाल, हिन्दू संगठन आक्रोशित, देखें विडियो।

रायपुर : इसाई समुदाय हर बार अपने अपने प्रताड़ित और अपमानित होने की बात कहता रहता है, लेकिन मिशनरी धर्मान्तरण करवाने और हिन्दू देवी – देवताओं के खिलाफ गंदे और अपमानजनक कृत्य करने से बाज नहीं आते, कई बार चंगाई सभाओं के दौरान हिन्दू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियाँ की गई है, ऐसे ही अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वायरल वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस तरह हिन्दू धर्म के आराध्यों का अपमान किया गया है।

हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी :

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास करती है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आस्थाओं को निशाना बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इस पूरे मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि वे जल्द ही पुलिस से औपचारिक शिकायत करेंगे और वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग रखेंगे। यदि कार्यवाही नहीं होती है और आरोपी पकड़ा नहीं जाता है तो कड़ा आन्दोलन किया जायेगा।

पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी राजेश्वरानंद की चेतावनी :

इस मामले में श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर के पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि यदि किसी ने जानबूझकर धार्मिक भावनायें आहत करने या समाज में तनाव पैदा करने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो प्रसारित किया है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इसके लिए हम आखिरी वार्निंग दे रहे हैं ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

फेसबुक से इस पेज को हटाने की मांग :

हिंदू संगठनों में छत्तीसगढ़ प्रांत की राम भक्त सेना के सदस्यों ने भी सिविल लाइन थाने में आवेदन दिया है। सेना के सदस्य राज विक्रम ने फेसबुक से इस पेज को हटाने और इस तरह के पेज चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं, सेना के सदस्य डॉ.स्वामी राजेश्वरानंद ने भी कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है।

वायरल वीडियो में ईसा मसीह को बताया शक्तिशाली

वायरल वीडियो में कथित तौर पर भगवान शिव और भगवान विष्णु को ईसा मसीह को अपना पिता बताते हुए दिखाया गया है। वहीं, भगवान राम को ईसा मसीह से उपदेश लेते और भगवान हनुमान को उन्हें सबसे शक्तिशाली बताते हुए दर्शाया गया है। ये वीडियो कथित रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से तैयार किए गए हैं। फेसबुक पर From Heaven to Earth नाम के पेज पर करीब 50 AI वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिन पर लाखों व्यू हैं।

देखें वायरल वीडियो-