राधास्वामी नगर के घर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा आया सामने, दो की मौत, स्थानीय वासियों ने मुख्यमंत्री से 11 केवी लाइन व्यवस्थित करने का दिया है आवेदन।

रायपुर : 1995 के आसपास राधास्वामी नगर को बसाने का कार्य शुरू हुआ थम जहाँ लोगों ने प्लाट लेकर मकान बनाने शुरू किये थे, उस समय 11 केवी के खम्भे काफी ऊंचाई पर लगे हुये थे और घरेलू बिजली के खम्भे भी पर्याप्त ऊंचाई पर लगे हुये थे, वहीँ अब सड़क निर्माण से मकानों के नजदीक ये खम्भे पहुँच चुके है, इनसे खतरे कि आशंका जताते हुये स्थानीय वासियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में अपनी मांग दर्ज करवाई थी, और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा गया था, वहीँ अब दुर्घटना सामने आ गई है।

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने का काम जानलेवा साबित हुआ। एक मकान की छत पर कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो सोलर टेक्निशियन की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में सोलर पैनल लगाने के लिए तीन कर्मचारी पहुंचे थे। काम के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली का तेज झटका लगने से दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनो सोलर टेक्निशियन की मौत हो गई है, इस घटना में मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25 साल) और आशीष चंद्राकर (19 साल) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय वासी पहले ही ऐसी घटनाओं कि आशंका जताई थी।

जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना के प्रोफेसर कॉलोनी और राधास्वामी नगर के बीच कि यह घटना है। जहां शनिवार को सुबह एक घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तीन मजदूर पहुंचे हुए थे। काम के दौरान घटनास्थल से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में दो लोग आ गए। दर्दनाक हादसे में प्रमोद और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुरानी बस्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। वहीँ स्थानीय वासी आगे भी ऐसे ही हादसों कि आशंका जता रहे है। उन्होंने प्रशासन से मांग कि है, की 11 केवी और 220 वोल्ट कि लाइनों को समय कि मांग के अनुरूप व्यवस्थित किया जाये।