जय जवान पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का मामला आया सामने, लोगों कि गाड़ियाँ हो रही खराब, लोगों ने मचाया हंगामा।

रायपुर : पिछले वर्ष भी बारिश के समय लोगों कि गाड़ियों में पेट्रोल डालने के बाद खराब होने कि शिकायत सामने आई थी, जिसमें पेट्रोल में पानी कि मिलावट का मामला सामने आया था, जिससे लोगों को बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था, वहीँ फिर से राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप के नोजल से पानी मिला हुआ पेट्रोल निकल रहा है, जिससे कई वाहनों के इंजन खराब हो गये है। कुछ वाहन चालकों का दावा है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गईं और कई मामलों में इंजन भी सीज होने की नौबत आ गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वाहन मालिक और ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंचे, इससे कई लोगों के वाहन बंद हो गये। नाराज लोगों ने पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

ग्राहकों का आरोप है कि पेट्रोल में पानी की मिलावट के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई लोगों ने अपने वाहनों की मरम्मत का खर्च पेट्रोल पंप संचालक से दिलाने की मांग की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इससे पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी। प्रशासन की ओर से ईंधन के नमूने लेकर जांच कराए जाने की संभावना है। उधर, पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि किसी लीकेज के कारण टैंक में पानी पहुंचा हो सकता है। उनका कहना है कि वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।