शराब दुकान के पास बेसुध पड़ा हुआ था दोस्त, तुरंत युवक ने ठेले पर लादकर पहुंचाया अस्पताल।

धमतरी : जहाँ आज कोई किसी के काम नहीं आता और सब रिश्ते – नाते और दोस्ती यारी कि कोई कीमत नहीं बची है। वहीँ अज भी कुछ लोग ऐसे होते है जो दोस्ती के लिये बहुत कुछ करने को प्रयासरत रहते है। आपको बता दें कि ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे आपने ये गाना तो जरूर सुना होगा। इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ के धमतरी में देखने को मिला है, जहां एक युवक अपने बिमार दोस्त को ठेले पर लादकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि, ठेला चालक संतोष सोनवानी पेशे से मजदूर है। संतोष ने अपने दोस्त कुलदीप को शराब दुकान के पास बेसुध हालत में पड़ा हुआ देखा था, जिसकी मदद के लिये कोई आगे नहीं आया, संतोष के पास मोबाईल नहीं होने की वजह से वह एम्बुलेंस को नहीं बुला पाया था। इसके बाद उसने उसे अपने ठेले पर लेटा दिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने दोस्ती का ये नजारा देखकर जमकर सराहना की।