मोबाईल उपभोक्ताओं के लिये खास खबर, जेब पर बढ़ेगा भार, महंगे हो सकते हैं मोबाईल प्लान।

नई दिल्ली : मोबाईल आज आम आदमी के लिये बहुत ही अहम हो चुकी है, बिना मोबाईल के काम करना अब काफी मुश्किल हो चुका है, ऐसे में अब फिर से देश के करोड़ों मोबाईल फोन प्रयोगकर्ताओं को अगले कुछ महीनों में तगड़ा झटका लग सकता है। टेलीकॉम कंपनियां अपना टैरिफ 12 से 15% तक बढ़ा सकती हैं। न्यूज़ एजेंसी कि खबरों के मुताबिक, टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने पर जोर दे रही हैं, जिसका असर आम मोबाईल फोन प्रयोगकर्ताओं पर पड़ने वाला है। सेंट्रम इंस्टीट्यूशन रिसर्च फर्म ने अपनी नई प्रिव्यू रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

टैरिफ में होगी बढ़ोत्तरी :

पहले भी टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने जुलाई 2024 में पिछली बार अपना टैरिफ बढ़ाया था। तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio और Vodafone Idea ने 2024 में टैरिफ में दाम बढ़ाया था। इसकी वजह से मोबाईल टैरिफ 25% तक बढ़ गया था, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा था। करीब दो साल के बाद टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर से मोबाईल प्रयोगकर्ताओं को झटका देने की तैयारी में है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया पहले ही टैरिफ हाइक को लेकर वकालत कर चुके हैं।

इस खबर में दावा किया गया है कि अगले 3 से 4 महीने में 3+1 प्लेयर्स 12 से 15 प्रतिशत तक टैरिफ हाइक करने वाले हैं। इसमें टेलीकॉम सेक्टर के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है। इसमें तीनों निजी कंपनियां 1 से 1.5 प्रतिशत तक क्वार्टरली ARPU एक्सपेंड करने की तैयारी में है। खास तौर पर 2G यूजर्स के 4G और 5G में माइग्रेट होने की वजह से रेवेन्यू भी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में दाम बढ़ने लगभग बढ़ने कि उम्मीद है।

उपभोक्ताओं के बढ़ने की उम्मीद :

अगले कुछ महीनों में Airtel और Jio के सब्सक्राइबर्स की संख्यां में और वृद्धि होने की उम्मीद है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया अपने 5G नेटवर्क को एक्सपेंस करने पर फोकस करेगा। एयरटेल हर तिमाही में 5 मिलियन नए उपभोक्ता जोड़ सकता है। वहीं, जियो हर तिमाही 7 मिलियन नए प्रयोगकर्ताओं को जोड़ सकता है, जबकि Vodafone Idea हर तिमाही में करीब 2 लाख यानी 0.2 मिलियन प्रयोगकर्ताओं को अपने नेटवर्क में जोड़ सकता है।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रति प्रयोगकर्ता डेटा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ने वाला है। दोनों ही लीडिंग टेलीकॉम ऑपरेटर्स जियो और एयरटेल ने 90 प्रतिशत तक 5G नेटवर्क पहुंचा दिये हैं। वहीं, Vodafone Idea भी तेजी से 5G नेटवर्क विस्तारित कर रहा है। आने वाले कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनी कुछ और जिलों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने वाली है। ऐसे में खर्चों को पूरा करने पर उपभोक्ताओं पर भार डाला जा सकता है।